बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित चंद्रबली राय महाविद्यालय बघडा महुआरी में बुधवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत महाविद्यालय के सत्र 2022-23 में उत्तीर्ण बीए तृतीय वर्ष एवम बी काम के छात्र छात्राओं में 194 स्मार्ट फोन वितरण किया गया।स्मार्ट फोन पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख पथरदेवा अजय कुमार शाही एवम विशिष्ट अतिथि संजीतधर द्विवेदी व नवीन कुमार शाही रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री संकल्पित हैं।सरकार युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए काफी प्रयासरत है।स्मार्टफोन से छात्र-छात्राओं को रोजगार प्राप्ति का सुनहरा लाभ मिलेगा।विशिष्ट अतिथि संजीतधर द्विवेदी व नवीन कुमार शाही ने छात्र छात्राएं को स्मार्ट फोन की उपयोगिता को बताया।छात्र छात्राए इसके माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी आसानी से कर सकते है।महाविद्यालय के प्रवंधक पवन कुमार राय ने अतिथियो को अंग वस्त्र,स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।सफल संचालन दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ त्रिपुरारी मिश्रा,सुमित सिंह, राकेश राव,विकास चंद्र राय,अमरजीत यादव,अशोक राय, विनोद राय,हीरानंद राय आदि मौजूद रहे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…