स्मार्ट फोन पाकर खिल उठे छात्र छत्राओ के चेहरे

बरहज, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में स्मार्टफोन वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा शाका विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा एवं अजीत जायसवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल के साथ शुरू हुआ, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक मिश्रा शाका ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जिक्र करते हुए कहा कि, छात्र-छात्राओं को शिक्षा की दृष्टि से स्मार्टफोन वितरण किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में विभिन्न विद्यालय में स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम चल रहा है आप सभी छात्र-छात्राओं से कहना है कि, स्मार्टफोन से शिक्षा संबंधित चीजों को देखें पढ़ें और आगे बढ़े। विशिष्ट अतिथि निखिल सिंह राजा ने कहा कि सरकार सबको शिक्षित करना चाहती है इसी उद्देश्य को लेकर सरकार ने छात्र-छात्राओं के बीच स्मार्टफोन वितरित कर रही है। कार्यक्रम में डॉ अरविंद पांडेय, संजय सिंह, डॉ आरती पांडेय, डॉ गायत्री मिश्रा ,डॉ सज्जन गुप्ता, डॉ प्रज्ञा तिवारी, डॉ दर्शना श्रीवास्तव, डॉक्टर सूरज प्रकाश गुप्त, डॉ संजीव कुमार, डॉ अविकल शर्मा, डॉ विवेकानंद पांडेय, डॉ बृजेश यादव, कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्रा, योगेंद्र यादव, योगेंद्र वर्मा ,विनय मिश्र, राजीव पांडेय ,आनंद मिश्रा, राजू कुमार,सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने स्मार्टफोन वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम में
थाना प्रभारी राहुल सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुशवाहा ,हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध मिश्रा, सियाराम यादव, विक्रांत सिंह, हैड कांस्टेबल पवन राव, रामाशीष बिंद, महिला कांस्टेबल रजनी सिंह , कांस्टेबल वर्षा पाठक सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में इसके संयोजक अब्दुल हसीब ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

5 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

17 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

21 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

21 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago