Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) संत रविदास कल्याण संस्थान एवं आजाद नर्सिंग होम एंड आई केयर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आर.एल. एकेडमी हरैया के बच्चों का नेत्र परीक्षण कंप्यूटराइज्ड मशीनों द्वारा किया गया।जिसमे बच्चों के आंख में नम्बर की जांच रेटिना की जांच एवं आंख के पर्दे की जांच आधुनिक मशीनों द्वारा किया गया।इस अवसर पर संत रविदास समाज कल्याण संस्थान के व्यस्थापक डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा इस तरह के आयोजन आगे भी किये जाएंगे एवं अंत्योदय कार्ड धारक,विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन कार्ड धारकों को प्रत्येक वृहस्पतिवार को आज़ाद नर्सिंग होम एंड आई केयर सेंटर के सहयोग से यह कार्यक्रम प्रत्येक वृहस्पतिवार को निशुल्क किया जाएगा एवं स्कूल के व्यस्थापक भी अगर अपने स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों का जांच कराना चाहते है तो उनका भी निशुल्क परीक्षण करा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments