बलिया रेलवे स्टेशन पर छठ यात्रियों के लिए व्यापक सुरक्षा और सुविधा प्रबंध, 24 घंटे मॉनिटरिंग

Ballia Railway Station News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनज़र पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल ने बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में स्टेशन पर विशेष सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था लागू की गई है।

स्टेशन पर 24 घंटे मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें रेलवे अधिकारियों और वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगी हुई है। इसमें सहायक मंडल इंजीनियर, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक और सीनियर सेक्शन इंजीनियर शामिल हैं। इसके अलावा ‘मे आई हेल्प यू’ सहायता बूथ भी चौबीसों घंटे सक्रिय हैं, जहां अनुभवी कर्मचारी यात्रियों को आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – चौरी चौरा में सड़क हादसा: कई लोग गंभीर रूप से घायल, DM और SSP मौके पर पहुंचे

यात्री सुविधाओं के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, ATVM और MUTS फैसिलिटेटर, QR कोड आधारित भुगतान, सीसीटीवी निगरानी, रेल सुरक्षा बल (RPF) और राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला टीम भी तैनात की गई है।

छठ पर्व के दौरान बलिया स्टेशन पर अस्थाई यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें विद्युत प्रकाश, पंखे, शुद्ध पेय जल, मोबाइल टिकटिंग, प्राथमिक चिकित्सा, जनसंपर्क स्पीकर्स और वीडियो पैनल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सर्कुलेटिंग एरिया को वाहन मुक्त रखने और प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं।

यह भी पढ़ें – छठ पर्व की तैयारियों के तहत सीओ घोसी व एसडीएम सदर ने कोपागंज पोखरे का निरीक्षण

स्टेशन जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों का स्वागत छठ के गीतों के साथ किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज से आने वाले यात्री बिहार की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ रहे हैं। रेलवे प्रशासन का यह प्रयास यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और यादगार बनाने के लिए किया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

18 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

21 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

22 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago