बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र- 56 बहराइच (अ.जा.) के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक टी. सेंथिल मुरूगन ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बहराइच के भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई फ्लाईंग स्क्वायड टीम तथा एस.एस.टी. बैरियर का निरीक्षण कर आदर्श आचार संहिता व व्यय अनुवीक्षण का पालन कराये जाने हेतु संचालित की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
हुज़ूरपुर रोड पर निरीक्षण के लिए व्यय प्रेक्षक ने कटी चौराहा बस स्टैण्ड के निकट एफ.एस.टी. तथा रानीपुर थाना के निकट एस.एस.टी. की गतिविधियों का जायज़ा लेते हुए टीम प्रमुख नीरज कुमार वर्मा व अमर सिंह से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा व्यय प्रेक्षक ने गोण्डा रोड पर दोनक्का चौराहा स्थित एस.एस.टी., बाबागंज चौराहा पर एफएसटी, आसाम चौराहा पर एसएसटी तथा रत्नापुर के निकट अशरफा चौराहा पर एफएसटी की गतिविधियों का जायज़ा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रेक्षक के लाईजन आफिसर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…