Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS) तहसील मिहींपुरवा मोतीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, यूनानी, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, दिव्यांग प्रमाण पत्र, महिला कल्याण, समाज कल्याण, कृषि, राजस्व सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान विधायक बलहा ने डीएम व एसपी के साथ गर्भवती महिलाओं ज्योति देवी, आरती देवी, शीला देवी की गोदभराई तथा सोनू, लक्की व श्वेता का अन्न प्रासन्न कराया।
                     

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments