एबीसी-एपीएएआर आईडी बिना नही घोषित होगा परीक्षाफल

एबीसी/एपीएएआर आईडी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 जून

डीडीयू परिसर के सात प्रतिशत और संबद्ध महाविद्यालयों के बीस प्रतिशत छात्रों द्वारा ने नहीं प्राप्त की है एबीसी–एपीएएआर आईडी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को 10 जून 2024 तक अपना एबीसी/एपीएएआर आईडी अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है। ऐसा न करने के स्थिति में विश्वविद्यालय द्वारा उनका परीक्षाफल घोषित करना संभव नही होगा।
विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) में पंजीकरण करना अनिवार्य है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को एक स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री (एपीएएआर) आईडी भी प्राप्त करना है। अभी तक विश्वविद्यालय के लगभग चौदह हजार से अधिक तथा संबद्ध महाविद्यालयों के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों को एबीसी और एपीएआर पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा एबीसी/एपीएएआर आईडी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 निर्धारित की गयी थी। परन्तु अभी विश्वविद्यालय के लगभग एक हजार तथा संबद्ध महाविद्यालय के लगभग अड़तालिस हजार विद्यार्थियों ने एबीसी/एपीएएआर आईडी प्राप्त नही किया है। ऐसे सभी विद्यार्थी दिनांक 10 जून 2024 तक अनिवार्य रूप से अपना एबीसी/एपीएएआर आईडी अवश्य रूप से प्राप्त कर ले नही अन्यथा परीक्षाफल घोषित करना संभव नही होगा।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने जारी किया यूट्यूब वीडियो
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्देशानुसार एबीसी/एपीएएआर आईडी में पंजीकरण कराने के लिए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक यूट्यूब वीडियो तैयार किया गया है, जिसके अनुसार विद्यार्थी अपना एबीसी/एपीएएआर आईडी बना सकते हैं। यूट्यूब वीडियो का लिंक निम्नवत् है –
https://youtu.be/845LjX9aBh4?si=eUfPrKtQg9hsAWSh
ज्ञातव्य है की उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 26 फरवरी, 2024 को प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत समस्त विद्यार्थियों की एबीसी/एपीएएआर आईडी (Academic Bank of Credit/ Automated Permanent Academic Account Registry ID) बनाये जाने तथा बिना एबीसी/एपीएएआर आईडी बनाये परीक्षा फार्म अग्रसारित न करने के निर्देश दिया गया था।
इस संबंध में एबीसी/एपीएएआर आईडी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 मई 2024 कर दी गयी थी, जिसे पुनः 31 मई 2024 तक विस्तारित किया गया था।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी तक विश्वविद्यालय कैंपस के 1033 विद्यार्थियों (7 प्रतिशत) ने तथा संबंधित महाविद्यालय के 47976 छात्रों (20 प्रतिशत) द्वारा एबीसी/एपीएएआर आईडी नहीं प्राप्त किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

3 minutes ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

10 minutes ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

12 minutes ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

33 minutes ago

सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर रखी अखंड भारत की नींव : केशव प्रसाद मौर्य

उनका जीवन दर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत-उप मुख्यमंत्री लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)…

36 minutes ago

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

5543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी महराजगंज (राष्ट्र…

41 minutes ago