पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलेगा निःशुल्क विधिक परामर्श: जनपद न्यायाधीश

जिले में सैनिक विधिक सहायता केंद्र का शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायाधीश मोहनलाल विश्वकर्मा ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में सैनिक विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश डी.एन. गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और युद्ध विधवाएँ उपस्थित रहीं।
सैनिक विधिक सहायता केंद्र की स्थापना का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिजनों तथा उनके आश्रितों को निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता प्रदान करना है। यह केंद्र केंद्रीय सैनिक बोर्ड, राज्य सैनिक बोर्ड तथा जिला सैनिक बोर्ड के सहयोग से रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना का हिस्सा है। इसके माध्यम से लाभार्थियों को नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA) के राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े विधिक सेवा अधिवक्ताओं तक सहज, त्वरित और प्रभावी पहुँच सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश मोहनलाल विश्वकर्मा ने कहा कि “सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हैं। उनके परिवारों को न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए यह विधिक सहायता केंद्र एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।”
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डी.एन. गोस्वामी ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को निःशुल्क विधिक परामर्श, सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह केंद्र सैनिक परिवारों के कल्याण और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों और युद्ध विधवाओं से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिकों और युद्ध विधवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए न्याय तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रमाकांत, वेलफेयर ऑर्गनाइजर ने किया।इस अवसर पर सूबेदार यदुनंदन मिश्रा, हवलदार जंग बहादुर सिंह राठौर, नायब सूबेदार रामबचन, हवलदार चंद्रभान भर्ती, बिमला देवी, इसरावती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हाईस्कूल–इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों का किया निरीक्षण

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड…

23 minutes ago

जर्जर सड़क एवं निर्माणाधीन मोहन सेतु को लेकर सपाइओ ने पदयात्रा की

तीन सूत्रीय मांग पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने…

24 minutes ago

मऊ में मुफ्त कानूनी सहायता के लिए लगेगा मेगा शिविर, कई विभाग देंगे सेवाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ…

1 hour ago

देवरिया में रोजगार के नए अवसर, युवाओं के लिए लगेगा बड़ा जॉब फेयर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कौशल आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने…

1 hour ago

निजी निवेश से विकसित होंगे एमएसएमई औद्योगिक पार्क, सरकार देगी आर्थिक सहायता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसरों…

1 hour ago

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

2 hours ago