बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मिहीपुरवा प्राकृतिक आपदा जिले में कहर बरपाया हुआ है। शासन प्रशासन हर संभव मदद मे लगा हुआ है। इसी बिच पूर्व सैनिक विनय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस मे कार्यरत होते हुए अपने साथियों के साथ बाढ़ पीड़ितों की सहायता मे मिहीपुरवा अंर्तगत पड़रिया,पुरैना रघुनाथपुर, नवापुरवा में खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे। पानी का बहाव तेज होने से जब गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई तो सामग्री सर पर उठा तेज धारा को पार कर पीड़ितों तक समाग्री पहुंचाई। लोगों से मिलकर उनके दर्द को जान भावुक होते हुए जवानों ने सभी जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया की सामाजिक सेवा का अवसर बार बार नहीं आता आग और बाढ़ में बहुत बड़ी हानि होती है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। जो भी सरकारी अर्धसरकारी स्वेच्छा से सेवा प्रदान कर पा रहे हैं करें। पूर्व सैनिक ने लोगों को विश्वास दिलाया कि आपदा की घड़ी में हर संभव मदद के लिए तैयार हैं बशर्ते कोई जान मॉल का नुकसान न हो। समय मिलते ही फिर आपके बिच में उपस्थित हूंगा। हरेंद्र प्रसाद,अंकित तिवारी और सचिन ने पूरे मनोयोग से साथ निभाया।
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…