एक्स आर्मी पोस्टल सर्विस एसोसिएशन ने 53वाँ कॉर्पस दिवस धूम-धाम से मनाया

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)l लखनऊ और आसपास में रहने वाले सेना डाक सेवा के पूर्व सैनिकों व मध्य कमान (एपीएस) के सेवारत अधिकारियों व कर्मचारियों ने सपरिवार 53 वें आर्मी पोस्टल सर्विस दिवस को धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मेजर जनरल कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वीएसएम, पूर्व अपर निदेशक सेना डाक सेवा एवं प्रशासनिक सदस्य, केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण, एलाहाबाद और उनकी पत्नी चित्रा श्रीवास्तव उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉर्पस सांग और केक काट कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनरल श्रीवास्तव ने भावुक होकर सभी उपस्थित लोगों से मिलने की ख़ुशी ज़ाहिर की और सबके स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना किया।
कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और संस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लियाl एसोसिएशन की ओर से सभी उपस्थित सेवारत और पूर्व एपीएस सैनिकों को एपीएस मोनोग्राम प्रिंट किए हुए मोमेंटो श्रीमती श्रीवास्तव ने भेंट किए।
अंत में ले. कर्नल एच यू ख़ान निदेशक सेना डाक सेवा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का सफल संचालन कर्नल आदि शंकर मिश्र व कर्नल शिव बालक सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनरल केके श्रीवास्तव, वीएसएम, कर्नल एस सी सिंह, कर्नल जगदीश बाबू, कर्नल आदि शंकर मिश्र, कर्नल कमल सिंह, कर्नल ओएन चतुर्वेदी, कर्नल एच यू ख़ान, कर्नल अनिल कुमार, सूबे आरएन मिश्र, सूबे मुंशीलाल यादव, सूबे वीके मिश्र, एक्स वारंट अफ़सर तपस गौतम, आदित्य कुमार, सत्येन्द्र गुप्ता, शरद कुमार, दीपक वर्मा सहित अनेकों जेसीओ, वारंट अफ़सर व जवान सपरिवार उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

2 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

2 hours ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

6 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

7 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

8 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

8 hours ago