धोबी समाज ने मनाई संत गाडगे की जयंती

समारोह में कई जिलों से धोबी समाज के लोग आए हुए थे

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l लाटघाट क्षेत्र में धोबी समाज की जिला इकाई आजमगढ़ ने संत गाडगे की जयंती समारोह का आयोजन साधन सहकारी समिति मुहम्मदपुर लाटघाट पर किया।
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस चिंतामणि ने संत गाडगे और भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर फूल का माला पहनाकर अगरबत्ती जलाकर किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को धोबी समाज के लोगों ने माला पहनाकर संत गाडगे की फोटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संत गाडगे जैसे महापुरुष किसी जाति धर्म के नहीं होते हैं मानवता के लिए होते हैं, उनके जीवन को देखते हुए संघर्षो का अनुसरण सबको करना चाहिए। शिक्षा स्वच्छता मानवता ही उनके अंदर समाया हुआ था। धोबी समाज के लोग अंधविश्वासी और गरीब होते हैं उनको मेहनत करके अपने बेटे बेटियों को शिक्षा देनी चाहिए ।जिससे समाज उन्नति कर सके और अपने समाज पर होने वाले षड्यंत्र को समझ सके। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमको संविधान का अधिकार दिया। जिसके तहत हमको राजनीति से लेकर सामाजिक स्तर पर सुविधा मिलती है। वर्तमान सरकार दलितो और पिछड़ो के हक पर धीरे-धीरे कैची चला रही है।
विशिष्ट अतिथि जगधारी राम ने कहा कि समाज की गरीबी को देखते हुए । संत गाडगे ने कभी पूरा वस्त्र धारण नहीं किया। कपड़े के कतरन को पहना करते थे ,उन्होंने कहा था कि भगवान को मंदिर में मत खोजो भगवान को गरीबों और मजलूमों के अंदर खोजो। वह स्वच्छता पर बहुत ध्यान दिया करते थे। खुद अपने साफ सफाई किया करते थे।
कार्यक्रम के अंत में समाज के 50 लोगों को मुख्य अतिथि चिंतामणि ने अंग वस्त्रम डायरी और पेन देकर सम्मानित किया ।यह सभी लोग सरकारी नौकरियों से सेवानिवृत थे।
कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र प्रसाद ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजीत पथिक ने किया संचालन डॉ अखिलेश कुमार कनौजिया ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर अखिलेश कुमार कनौजिया जिला अध्यक्ष आजमगढ़ धोबी समाज, सागर कनौजिया सगड़ी अध्यक्ष, नन्हे कनौजिया, सुभाष चंद्र, अवधेश कुमार ,राम हंस ,ओम प्रकाश ,अशोक चौधरी, प्रेमनाथ सरोज कुमार ,उमेश चंद, रमेश, शिवाजी, आनंद, बेचू ,सिकंदर ,सीताराम, अशोक, राजहंस, रमाकांत, गुलाबचंद ,बालचंद देवदत्त मुन्ना प्रसाद , प्रभाकर राव ग्राम प्रधान मुहम्मदपुर संहित सैकड़ो की संख्या में धोबी समाज के लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

19 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

22 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

23 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago