Monday, February 23, 2026
Homeआजमगढ़एक एक कार्यकर्ता का होगा सम्मान, सहजानंद राय

एक एक कार्यकर्ता का होगा सम्मान, सहजानंद राय

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जिले में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया,स्वागत से गदगद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान होगा, यह त्याग, निष्ठा और समर्पण का संगठन है। कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों के बीच लेकर जाएं।
इससे आमजन में सरकार के प्रति विश्वास पैदा होगा और उसका फायदा चुनावों में मिलेगा। कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सम्मान आपके जिले और आपके बीच के सामान्य कार्यकर्ता को दिया है।पात्रों को संबंधित योजनाओं में लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें। उनके साथ मिलकर योजनाओं में लाभ के लिए कार्य करें। इसमें यदि कोई समस्या आती है तो संगठन को अवगत कराएं, काम ऐसा करें कि सरकार की छवि खराब न होने पाए। आजमगढ़ में प्रवेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज अध्यक्ष रिषिकांत राय , युवा नेता आशिष सिंह, रामाश्रय राय सभापति,प्रमुख प्रतिनिधि, मनीष मिश्रा, जिला महामंत्री नागेद्र सिंह पटेल , भाजपा नेता रजनीश राय राजू, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष आदि ने स्वागत किया।
गोरखपुर क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय का स्वागत लाटघाट बाजार में पटाखों फुलझड़ियों व फूल मालाओं से किया गया। जोरदार स्वागत में युवाओं का उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता रामाश्रय राय सभापति, संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह पटेल ने किया।
माल्यार्पण करते हुए अनिल मिश्रा, राशि बिहारी राय,उमेश यादव ,धर्मेंद्र यादव, परशुराम यादव, अभिमन्यु राय, संजय पूर्व जिला मंत्री, दिवाकर सिंह, दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रमोद राय, महातम यादव, पीयूष राय, राम अवध मौर्य, देवेंद्र राय, राकेश सिंह,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments