हर गर्भवती को मिले पीएमएसए डे का लाभ- जिलाधिकारी

टीबी अभियान के तहत टीबी मरीजों को दी गई पोषण की पोटली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  सीएचसी सलेमपुर में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पीएमएसएमए दिवस) का शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने निरीक्षण कर पीएमएसएमए डे का हाल जाना । इसके साथ ही 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। जिलाधिकारी ने नव निर्मित 50 बेड वाले अस्पताल का निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्साधिकारी को इसे शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश भी दिया।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सीएचसी पहुंचकर प्रसव कक्ष सहित मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि हर माह की एक, 9, 16, 24 तारीख को पीएमएसएमए डे पर गर्भवती की जांच की जाती है। इसका उद्देश्य मातृ और नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इसके मद्देनजर गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) की पहचान, पोषण, परिवार नियोजन तथा प्रसव स्थान के चयन के बारे में काउंसलिग की गई। प्रशिक्षित स्टाफ ने गर्भवती के रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, यूरिन टेस्ट, वजन और गर्भ में बच्चे की बढ़त आदि की जांच की गई । उन्हें खानपान और सरकारी सेवाओं के बारे में बताया गया। उन्हें आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों सहित आवश्यक दवाएं भी दी गईं। जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित करते हुए कहा कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत निक्ष:य मित्रों के माध्यम से अधिक से अधिक टीबी मरीजों को गोद लिया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीपीएम पूनम, जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

5 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

6 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

6 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

6 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

6 hours ago