अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा होगी और मजबूत

विशेष सुरक्षा बल के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर विभिन्न विकल्पों पर मंथन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाए जाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में एयरपोर्ट पर तैनात विशेष सुरक्षा बल के जवानों हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।विशेष सुरक्षा बल द्वारा शस्त्रागार, बैरक, कार्यालय, भोजनालय, शौचालय एवं स्नानागार आदि के निर्माण के लिए लगभग 03 एकड़ भूमि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कसया से प्राप्त आख्या के आधार पर संभावित स्थलों का विस्तृत परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया है।प्रथम विकल्प के तहत तहसील कसया के ग्राम नकहनी में एयरपोर्ट के पश्चिमी सिरे से सटी लगभग 10.02 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। यह भूमि आवासीय उपयोग के लिए उपयुक्त है तथा सुरक्षा बलों की त्वरित तैनाती एवं शीघ्र उपलब्धता की दृष्टि से अत्यंत अनुकूल मानी जा रही है।द्वितीय विकल्प के रूप में तहसील कसया के ग्राम महुआडीह लौंगरापुर स्थित बंजर श्रेणी की भूमि को चिन्हित किया गया है, जो एयरपोर्ट से लगभग 05 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। परीक्षण के उपरांत इस भूमि के पुनर्ग्रहण की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है।तृतीय विकल्प के अंतर्गत तहसील कसया में नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज एवं वर्तमान में रिक्त भूमि के कुछ गाटों को चिन्हित किया गया है, जो एयरपोर्ट से लगभग 1.2 से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। भूमि उपयुक्त पाए जाने पर शासन स्तर से हस्तांतरण की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।इसके अतिरिक्त, यदि एयरपोर्ट की 05 किलोमीटर परिधि में पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो आपसी सहमति अथवा विधिक अधिग्रहण प्रक्रिया के माध्यम से निजी भूमि क्रय किए जाने के विकल्प पर भी विचार किया गया है, जिसके लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विकल्पों का समग्र मूल्यांकन करते हुए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प के चयन हेतु संबंधित विभाग को आख्या प्रेषित कर दी गई है, जिसके आधार पर अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी।
यह पहल न केवल कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जनपद की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक छवि को भी सुदृढ़ करेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

12 minutes ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

33 minutes ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

55 minutes ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

1 hour ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

2 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

2 hours ago