Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिर्जापुर मंडल में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

मिर्जापुर मंडल में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मिर्जापुर मंडल में प्रधान डाकघर मिर्जापुर व मंडलीय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तथा प्रधान डाकघर राबर्ट्सगंज के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में डाकघर की विभिन्न योजनाओं — सुकन्या समृद्धि योजना, अन्य बचत योजनाएं, डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा — का प्रचार-प्रसार बैनर व प्रचार सामग्री के माध्यम से किया गया। रैली के दौरान “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा”, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ — सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाओ” और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे स्लोगनों के साथ जनजागरूकता संदेश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments