हर घर जल एवं स्वछता समिति की बैठक सम्पन्न

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा) जल जीवन मिशन, हर घर जल योजनान्तर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुयी। समीक्षा में उन्होने पाया कि जल जीवन मिशन से संबंधित कार्य करने हेतु मै. प्योर लाइफ सोसाइटी, मै. फैल्कॉन, मै. इन्फोटेक सोल्यूशन, मै. सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान तथा मै. अम्बर प्रेस प्रा.लि. द्वारा आवेदन प्राप्त हुये थे, जिसमें मै. अम्बर प्रेस प्रा.लि. को शासन द्वारा ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब उनके स्थान पर जे.पी. मेमोरियल को कार्य करने हेतु चिन्हित किया गया है। इस संबंध में उन्होने अधिशासी अभियन्ता जलनिगम ग्रामीण जनार्दन सिह को निर्देशित किया कि आवश्यक कार्यवाही कर अवगत करायें।
उन्होने अधिशासी अभियन्ता जलनिगम ग्रामीण को निर्देश दिया है कि सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान से तीन दिवस के भीतर एग्रीमेन्ट प्राप्त कर प्रस्तुत करें अन्यथा की दशा में इनके स्थान पर वेल्सग्रीन को कार्य करने हेतु नामित कर दिया जायेंगा। बैठक में डीएफओ जे.पी. सिंह, एसीएमओ डा. ऐ.के. गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 राकेश कुमार गौतम, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार MLC चुनाव में मतगणना के बीच हंगामा! CCTV पर धरना, जनसुराज के आरोप से गरमाई सियासत

नतीजों पर टिकी सबकी नजर पटना (राष्ट्र की परम्परा) | ✍️बिहार विधान परिषद की आठ…

15 minutes ago

सुरक्षित सुबह, सशक्त नारी और भयमुक्त देवरिया के संकल्प के साथ मैदान में उतरी पुलिस

‘देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

28 minutes ago

आज सुबह 8 बजे से विधान परिषद चुनाव की मतगणना, CCTV से सुरक्षा तक कड़े इंतजाम; लापरवाही पर आयोग की नजर

आगरा शिक्षक चुनाव में बड़ी कार्रवाई: 6 अधिकारी निलंबित करने के निर्देश, सुलतानपुर में फर्जी…

2 hours ago

रक्तदान से बच सकती है किसी की जान, हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने खुद रक्त देकर दिया बड़ा संदेश

रक्तदान कर हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने पेश की मिसाल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में लगा…

2 hours ago

देवरिया सीएचसी में महिला की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित कर्मचारी आवास में महिला…

2 hours ago