Categories: Newsbeat

सुरक्षित सुबह, सशक्त नारी और भयमुक्त देवरिया के संकल्प के साथ मैदान में उतरी पुलिस

‘देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस ने ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और ‘एंटी रोमियो चेकिंग’ अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला एवं पुरुष नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से भी आत्मीय संवाद किया। उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।वहीं, एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस के अनुसार, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जनजागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस का संदेश है—“सुरक्षित सुबह, सशक्त नारी, सुरक्षित नागरिक; भयमुक्त देवरिया हमारी प्राथमिकता।”

Editor CP pandey

Recent Posts

जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम का मुद्दा उठा, आरक्षण की अनियमितताओं पर वक्ताओं ने जताई चिंता

कुशीनगर/नोएडा ✍️ | राष्ट्र की परम्परा गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित रॉयल होटल में यदुवंशी कल्याण…

17 minutes ago

बिहार MLC चुनाव में मतगणना के बीच हंगामा! CCTV पर धरना, जनसुराज के आरोप से गरमाई सियासत

नतीजों पर टिकी सबकी नजर पटना (राष्ट्र की परम्परा) | ✍️बिहार विधान परिषद की आठ…

50 minutes ago

आज सुबह 8 बजे से विधान परिषद चुनाव की मतगणना, CCTV से सुरक्षा तक कड़े इंतजाम; लापरवाही पर आयोग की नजर

आगरा शिक्षक चुनाव में बड़ी कार्रवाई: 6 अधिकारी निलंबित करने के निर्देश, सुलतानपुर में फर्जी…

3 hours ago

रक्तदान से बच सकती है किसी की जान, हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने खुद रक्त देकर दिया बड़ा संदेश

रक्तदान कर हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने पेश की मिसाल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में लगा…

3 hours ago

देवरिया सीएचसी में महिला की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित कर्मचारी आवास में महिला…

3 hours ago