राजावाडी़ अस्पताल बना लूट-खसोट का अड्डा

राजावाडी हॉस्पिटल मे फर्जी -रसीद देकर मरीजो से हो रही है खुलेआम -लूट

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई शहर के सभी सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर विकसित करने के लिए अच्छा खासा फंड प्रदान किया है। मुख्यमंत्री का सपना है कि मुंबई मनपा के अस्पतालों में जीरो प्रिस्क्रिप्शन वाली नीति अपनाई जाए । बता दें कि जीरो की प्रिस्क्रिप्शन के तहत मरीज को कोई भी दवा अस्पताल के बाहर से खरीदने के लिए नहीं कहा जाता है। मुख्यमंत्री के इस प्रयास के बावजूद भी सरकारी अस्पतालों में भ्रष्ट कर्मियों द्वारा मरीजों से लूटपाट का मामला प्रकाश में आते ही रहता है। ऐसा ही एक मामला घाटकोपर पूर्व के राजावाड़ी अस्पताल में सामने आया है । जहां पर एक अस्पताल में काम करने वाली आया ने किसी दूसरे मरीज के फाइल में से पैसे की रसीद फाड़कर उसे रसीद में दूसरे मरीज का नाम लिखकर पैसा वसूल रही है। घाटकोपर निवासी समाजसेवक सलीम शेख ने मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की है कि राजावाड़ी अस्पताल में अल्फिया शेख नामक महिला के पेट में गांठ होने की वजह से उसका ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन के दौरान जब उसके रिश्तेदार ऑपरेशन थिएटर के बाहर बैठे थे तभी एक आया आई और उसमें दो पैकेट खून और एक पैकेट वाइट सेल के नाम पर ₹1600 उनके रिश्तेदारों से ले लिया. लेकिन पैसा प्राप्त करने की कोई भी रसीद मरीजों के परिजनों को नहीं दी। जब मरीज के परिजनों ने रसीद की मांग की तो कुछ देर बाद वह महिला किसी दूसरे मरीज के फाइल से रसीद फाड़ कर उसे पर अल्फिया शेख का नाम लिखकर उसे दे दिया। जबकि उस रसीद में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि रसीद में नाम किसी और का था । जिसे काटकर दूसरा नाम लिखा गया है। सलीम शेख ने इस संदर्भ में शिकायत कर दोषी महिला कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है!

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

15 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

17 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago