मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
नई दिल्ली/लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता, भारतीय राजनीति के शलाका पुरुष, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है।
उक्त जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। श्री आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है।
कुशीनगर/नोएडा ✍️ | राष्ट्र की परम्परा गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित रॉयल होटल में यदुवंशी कल्याण…
नतीजों पर टिकी सबकी नजर पटना (राष्ट्र की परम्परा) | ✍️बिहार विधान परिषद की आठ…
‘देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…
Ai निर्मित लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा | विशेष रिपोर्ट) । उत्तर प्रदेश में विधान परिषद…
आगरा शिक्षक चुनाव में बड़ी कार्रवाई: 6 अधिकारी निलंबित करने के निर्देश, सुलतानपुर में फर्जी…
रक्तदान कर हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने पेश की मिसाल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में लगा…