‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ थीम पर युवा उत्सव हुआ सम्पन्न
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा उत्सव-साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरूण कुमार पाण्डेय, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी एवं मुकेश गुप्ता तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की छात्रा प्रिया पाठक एवं मानसी पाठक ने क्रमशः सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वप्रथम एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें नीलम,स्नेहा, शीतल, संजना, पूजा, सुधा आदि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। एकल गीत प्रतियोगिता में प्रिया पाठक, उमा, नित्या, नीलम, रबिता और रूचि ने अपने गीत प्रस्तुत किए।
इसी क्रम में कहानी लेखन प्रतियोगिता में खुशबु, नेहा, सभ्या ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में नीलम, सुमन कुमकुम, सुधा ने देवरानी-जेठानी गीत, रूचि, रंजना, अदिती ने लौंग-लची गीत अंजु, संजना, सुरभि, शीतल ने भोजपुरी लोक गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कीर्तन, विवाह गीत, सोहर आदि की प्रस्तुति की गयी।
इस अवसर पर डॉ. कौशलेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. अमर नाथ पाण्डेय, श्रीकृष्ण पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, सीमा पाण्डेय, सुनीता गौतम, पूनम उपाध्याय, शाहिदा खातून, ममता शुक्ला, संतोष गौड़, अमन राय, अंकुर सिंह, माया, डॉ. अजय कुमार, उमेश कुमार सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
चौरई (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, चौरई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए "मेंटल हेल्थ एंड…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के साकेत नगर क्षेत्र में पुलिस लाइन को जोड़ने वाले…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर के सभागार में बुधवार को ‘माध्यमिक…
✍️ विजय गुंजन मानवता है संकट मेंअब ईश्वर तेरी परीक्षा हैह्रदय भरें हैं दुःख पीड़ा…
जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में सांप के काटने से श्रद्धालु की मौत, अमरनाथ…
डोडा के ठाठरी में बादल फटने से भारी तबाही, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने…