मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय संविधान को बदले जाने की अफवाह फैलाई जा रही है। यह फेक नरेटिव्ह संविधान के प्रति अनास्था निर्माण करने वाला है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों पर काम करते हुए समाज और समाज के प्रबुद्ध वर्ग को समाज में व्याप्त भ्रम, अशांति और फर्जी आख्यानों के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। संविधान को कोई नहीं बदल सकता। संसद में एक ही पार्टी के 543सांसद चुनकर आ भी गए तो भारतीय संविधान कोई नहीं बदल सकता। ऐसा दृढ़ विश्वास विवेक विचार मंच के कार्यवाह महेश पोहरणेकर ने व्यक्त किया है। बता दें कि भारतीय संविधान के अमृत महोत्सव वर्ष पर घाटकोपर (पश्चिम) के शिवाजी हॉल, एसएनडीटी कॉलेज में विवेक विचार मंच , देव देश प्रतिष्ठान और सहयोगी संगठनों की ओर से अनुसूचित जाति, वंचित घटकों के प्रश्न,भारतीय संविधान, आरक्षण, सामाजिक न्याय, अन्याय उत्पीड़न की विभिन्न घटनाओं, सरकारी योजनाओं और नीति पर सामाजिक संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में
विवेक विचार मंच के कार्यवाह महेश पोहरणेकर बोल रहे थे।इस अवसर पर मंच पर पूज्य भदंत वीररत्न महाथेरो, विवेक विचार मंच कोकण के संयोजक जयवंत तांबे, विवेक विचार मंच मुंबई महानगर संयोजक डॉ.ओमप्रकाश गजरे,देव देश प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ वैभव देवगिरकर, शरद कांबले अनुसूचित मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष ,एडवोकेट प्रह्लाद खंदारे ,कानूनी विशेषज्ञ, वकील संदीप जाधव सामाजिक कार्यकर्ता तानाजी कांबले आदि उपस्थित थे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…