गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस ऑफिस पर 2 मिनट मौन रहकर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ऑफिस के कर्मचारियों ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस। एसपी नॉर्थ ने पुलिस ऑफिस के कर्मचारी को बताया कि साथियों,जैसा कि आप अवगत हैं, कि आज ही के दिन वर्ष-1947 में देश का विभाजन किया गया था। यह विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकडों में बँट जाने का दर्द लाखों परिवार में एक जख्म की तरह घर कर गया है। भारत के इस भौगोलिक बँटवारे ने देश के लोगों की सामाजिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था। मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुये जिन्हें भारत के विभाजन के दौर में अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने पड़े-की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित करते हैं।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…