दो सप्ताह बीतने के बाद भी चौकी पर नही हुई किसी की तैनाती

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।
सरहदी क्षेत्र के संवेदनशील पुलिस चौकी सेवतरी पर आज तक किसी की नहीं हुई तैनाती ।परसा मलिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेवतरी चौकी क्षेत्र के रास्ते हो रही स्टीम चावल सहित अन्य वस्तुओं की तस्करी पर अंकुश लगाने में विफल चौकी पुलिस को जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बीते आठ अक्टूबर को पुलिस चौकी पर तैनात एक उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल एवं तीन कांस्टेबल को पुलिस लाइन भेज दिया था।पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। तब से लेकर आज तक 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी अब तक सेवतरी चौकी पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। चौकी पर किसी की तैनाती न होने से सेवतरी चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चौकी की रखवाली के लिए चार कांस्टेबल लगाए गए हैं जो चौकी पर तैनात रहकर अपने कार्यों को बखूबी से करते हैं। वही स्थानीय लोगों ने जिले के तेज़ तर्रार पुलिस अधीक्षक से सेवतरी चौकी पर स्थाई रुप से पुलिस कर्मियों के तैनाती की मांग किया है। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष परसा मलिक सुधाकर प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से थाने के चार पुलिस कर्मियों को सेवतरी चौकी पर लगाया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

निगोही में पुलिस मुठभेड़ चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद एक आरोपी घायल दूसरा गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…

38 minutes ago

डीडीयू की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों का ट्रायल 27 अक्टूबर से

गौरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों के…

41 minutes ago

पीईटी-2026 को नकलविहीन कराने को डीएम-एसपी ने कसी कमर, 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) को…

45 minutes ago

पीकेडीएल के उपचार के लिए बीबीएयू को पांच करोड़ की शोध परियोजना

आईसीएमआर ने दी मंजूरी, नैनोटेक्नोलॉजी आधारित नई दवा विकसित करने पर होगा शोध; रोग से…

48 minutes ago

जनगणना-2027 महराजगंज के 13 चार्जों में प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित…

52 minutes ago

पुनपुन में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर बवाल! पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, विरोध में बंद हुआ पूरा बाजार

महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…

1 hour ago