जीवन में छोटी छोटी बातें बड़ी
से बड़ी ख़ुशियाँ दे जाती हैं,
छोटे से दीपक की रोशनी पूरे
कमरे में उजाला फैलाती है ।
बहते आँसू भी किसी को गले
लगाने से हर दर्द मिटा देते हैं,
छोटी छोटी यादों के बीते पल
वर्षों मीठा एहसास कराते हैं ।
ईश्वर की माया है कि वह
यादों का एहसास कराता है,
वह ईश्वर ही है जो हम सबके
सबसे अधिक पास होता है ।
ईश्वर रोम रोम में व कण
कण में विद्यमान होता है,
सब रिश्ते साथ छोड़ दें तब भी
ईश्वर ही हमारे पास होता है ।
ईश्वर भक्ति तो परम प्रेम है,
प्रेम त्याग से भी श्रेष्ठ होता है,
प्रेम सुंदर है, सुंदरता से भी
चरित्र अधिक श्रेष्ठ होता है ।
वैभव से भी श्रेष्ठ मानवता है
मानवता में प्रभु समर्पण होता है,
परस्पर सम्बंध मधुर रखना
आदित्य सर्व श्रेष्ठ धर्म होता है ।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…