ट्रांसफर के बाद भी मलाईदार कुर्सी से नहीं छूट रहा है मोह

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) कुर्ला एल विभाग मनपा सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर का कुर्सी का मोह कम नहीं हो रहा है, हालत यह है कि तबादलों के बावजूद यह अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है। आलम यह है कि इनमें से कई अभियंताओ के तबादले इससे पहले भी किए जा चुके हैं मगर सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर जुगाड़ के दम पर अभी भी सह आयुक्त के कुर्सी पर काबिज है।
एल विभाग मनपा में कई ऐसे पद हैं, जिनमें सीधे पब्लिक डीलिंग होती है। विभागीय सूत्रों की मानें तो बीएमसी के मुख्यालय से लेकर हर वार्ड के कुछ अहम पद है, जिनको लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। ऐसा ही एक मामला एल वार्ड के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर का है उक्त सहआयुक्त की बदली आदेश -15/02/2024 को उपप्रमुख अभियंता के पद पर नगर अभियंता के आदेश पर जारी हुआ था, मगर एक महिना बीत जाने के बावजुद वह अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी है। कुर्ला एल विभाग की आय का सबसे बड़ा साधन ईमारत, कारखाने, विभाग का अवैध नवनिर्माण व मेन्टेन्स की गुलाबी फाईल है, बीते दिनों कई शिकायतकर्ताओ ने मनपा एल विभाग के अभियंताओ के काले कारनामे का भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा किया था मात्र नोटीस देने के बाद कारवाई न होना व,स्टे दिलाने के नाम पर वसूली होती ह। सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार अधिकारियो का कहना है कि ऐसे पदों पर तैनाती के लिए बहुत ज्यादा मारामारी रहती है, इनमें से कई ऐसे अधिकारी है जो कई सालों से एक ही विभाग मे एक ही कुर्सियों पर जमे हुए हैं।
यह पहली बार नहीं है,कि मनपा के अधिकारियो के तबादले होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी इससे पहले, कई अधिकारियो के तबादले के निर्देश शासन स्तर से सभी विभागों के लिए जारी किए गए थे, मगर नगर अभियंता के इस फैसले के बाद सभी विभागों में अपने-अपने स्तर पर अर्न्तविभागीय तबादले किए। बावजूद इन अधिकारियो ने अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

3 hours ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

3 hours ago

संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…

3 hours ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

3 hours ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

10 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

11 hours ago