उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) तहसील क्षेत्र के नंदौरी व भरवलिया गांव के बीच से होकर राप्ती नदी बहती है इस नदी पर पीपे के पुल बनवाने की मांग ग्रामीणों द्वारा काफी अरसे से की जा रही है।लेकिन मांगे पूरी न होने से इस सुविधा का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है।नदी के उस पार भरवलिया समेत करीब आधा दर्जन गांव हैं जिनका थाना व तहसील नदी के इस पार उतरौला मुख्यालय पर पड़ता है जिसके चलते उन ग्रामीणों को बाहर आने का जरिया एक मात्र नांव का ही सहारा है।आने जाने की सुविधा न होने से स्कूली छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा से महरूम रहती हैं।बीच में नदी बहने के कारण एंबुलेंस सेवा भी ग्रामीणों को मयस्सर नही हो पाती।जिसके चलते गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।इसके बावजूद जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर ध्यान नही दे रहे हैं।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि राप्ती नदी पर एक पीपे का पुल हो जाने से हजारों ग्रामीणों को फायदा होगा और लगभग आधा दर्जन गांव के लोगों का आवागमन सुलभ हो सकेगा।फिलहाल नदी के उस पार बसे भरवलिया के बाशिंदों को आने जाने का एक मात्र सहारा नांव का ही है।क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा का कहना है कि क्षेत्रवासियों की मांग पर विभाग से संबधित अधिकारियों को पत्र लिखकर एक पीपे का पुल की स्थापना की मांग की गई है जल्द ही क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…
नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…
यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…