Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
उक्त निर्देश के अनुपालन क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी ने बताया है कि जनपद में संचालित विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित करते हुए विद्यालयों में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई की गयी।
उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज परसा पाण्डेय, मेहदावल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार को हीरालाल राम निवास इण्टर कॉलेज एवं जनता इण्टर कॉलेज देवकली कला में स्वच्छता जागरूकता के अन्तर्गत चित्रकाल एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments