संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया है कि निर्वाचन आयोग उप्र, लखनऊ के द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों हेतु आनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लायमेंट सिस्टम (EPDS Application) साफ्टवेयर, https://ceoup.gov.in/EPDS डोमेन में तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि साफ्टवेयर पर मतदान कार्मिको का डाटाबेस प्रोफार्मा 1, 2 एवं 3 पर भरा जाना है। जो https://ceoup.gov.in/EPDS पर डाउनलोड किया जा सकता है। जिसका प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, द्वारा कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में दिनांक 12 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से दिया जाना है।
उक्त के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त प्रशिक्षण में स्वयं एवं अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ जो तकनीकी में भिज्ञ हो उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा प्रारूप 1 की सूचना भरकर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण के समय उपलब्ध करायें। जिससे डाटा फीडिंग में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…