पर्यावरण एवं जल संरक्षण चौपाल आयोजित

पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए परम आवश्यक है : प्रोफेसर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । महामना मालवीय मिशन अवध के तत्वावधान में बलरामपुर स्थित एम०एल०के डिग्री कॉलेज परिसर स्थित शिक्षक सदन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण का सामुहिक संकल्प लिया गया।
मिशन पदाधिकारियों ने परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी किया।
मालवीय मिशन अवध की ओर से आयोजित पर्यावरण चौपाल को संबोधित करते हुए संयोजक अवध परिक्षेत्र डॉ० प्रोफेसर एस०एन०सिंह ने कहा की पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए परम् आवश्यक है विषुद्ध पर्यावरण से ही मानव निरोगी रह सकता है। प्रोफेसर एस एन सिंह ने आवाहन किया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में पंचवटी प्रजाति के पांच वृक्षो का रोपण व उनका संरक्षण अवश्य करना चाहिए। मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की संगठन के तत्वावधान में तराई इलाकों में स्थित मठ मंदिर परिसरों में चिकित्सालय – विद्यालय व देवालय के खाली पड़े स्थलों पर तथा नदियों झीलों तथा पोखरों के किनारे पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का अधिकाधिक संख्या में रोपण व स्थानीय जन सहयोग से उनका संरक्षण किया जा है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ विचारक शत्रुघ्न ने किया।
तथा संचालन समाजसेवी पर्यावरण विद अजय श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पर्यावरण विद प्रोफेसर बीना सिंह , विहिप नेता भगवान सिंह , पर्यावरण विद वेद प्रकाश शर्मा , संघ चिंतक रजत शुक्ल , समाजसेवी शुभम आदि लोग उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर मालवीय मिशन संयोजक द्वारा मिशन पदाधिकारियों को पर्यावरण से सम्बंधित पुस्तक भेंट किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

1 hour ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago