निर्माणाधीन रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग नाले में तब्दील

ग्राम प्रधान जयकिशोर साहू ने करायी जल निकासी की तात्कालिक व्यवस्था

रतनपुरा मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l निर्माणाधीन रतनपुरा भीमपुर मार्ग प्रशासनिक विसंगतियों की भेंट चढ़ गई है। यह सड़क पूरी तरह से नाले में तब्दील हो गई है लोगों का आवागमन दुर्भर हो गया है।
बहु प्रतीक्षित निर्माणाधीन रतनपुरा भीमपुरा मार्ग पर जैसे ही निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो 9 किलोमीटर की दूरी तक का आवागमन करने वाले नागरिकों को बड़ी राहत महसूस हुई, परंतु प्रशासनिक मशीनरी द्वारा इसमें गंभीर रूप से रुचि न लेने की वजह से निर्माण की प्रक्रिया में विलंब हो रहा है, जिसकी वजह से बरसात में इस रूट से आने जाने वालों का कलेजा कांप जा रहा है। कारण यह है कि सड़क बड़े बड़े गढ्ढो में तब्दील हो चुकी है और इन दिनों उसमें पानी भर गया है। जिससे यह सड़क नाले के रूप में प्रतीत हो रही है। प्रतिदिन छात्र-छात्राएं अपने साइकिल से इसमें गिरते हैं, दोपहिया वाहन चालक बाइक से गिरकर घायल हो रहे हैं। परंतु ठेकेदार की निर्माण प्रक्रिया कच्छप गति से चल रही है। जिसकी वजह से लोगों के सब्र का बाध टूट गया है। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान जय किशोर साहू को दी गई तो उन्होंने सफाई कर्मियों के सहयोग से नाले में तब्दील हो चुकी सड़क के जल की तात्कालिक निकासी की व्यवस्था कराई, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
उल्लेखनीय कि रतनपुरा भीमपुरा मार्ग पर रतनपुरा से बाहरपुर गांव तक कुल 9 किलोमीटर तक इस सड़क का निर्माण कार्य होना है, और इस रूट से बिलौझा, सेमराजपुर, छिछोर , भीमपुरा, नगरा, बेलौली, बेल्थरा रोड, मधुबन तक लोगों का आवागमन होता है। परंतु खराब सड़क की वजह से लोगों का सड़क से मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है, लोग आंदोलन की तैयारी करने के लिए विवश हो रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago