मेगा मॉक ड्रिल: भूकम्प व अग्निकांड से बचाव का किया गया पूर्वाभ्यास

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । प्राकृतिक आपदा (भूकम्प) से बचाव के दृष्टिगत स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन.डी.आर.एफ.) की 11वीं बटालियन वाराणसी के डिप्टी कमाण्डेण्ट अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम द्वारा मेगा मॉक ड्रिल आयोजित भूकम्प तथा भूकम्प के कारण होने वाली अग्नि दुर्घटना में बचाव का पूर्वाभ्यास किया गया।
मेगा मॉक ड्रिल के लिए तैयार की गई पटकथा के अनुसार महाविद्यालय का तीसरा माला भूकम्प आने से ध्वस्त हो जाता है। ऐसे में मलबे में फंसे 03 वयस्क व्यक्तियो तथा 01 बच्चे का रस्सी के माध्यम से रेस्क्यू करने का डइमआन्ट्रएशन प्रस्तुत किया गया।
भवन के तीसरे माले में भूकम्प के कारण फंसें हुए लोगों को रस्सी के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतार कर सर्वप्रथम उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरान्त घायल लोगों को स्ट्रैचर पर रख कर एम्बुलेंस पर सवार जिला चिकित्सालय के लिए रवाना कर दिया गया।
पटा कथा के अनुसार भूकम्प के कारण भवन में लगी आग के दौरान लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा आग पर काबू पाने का डिमांस्ट्रेशन अग्निशमन विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया। मेगा मॉक ड्रिल के दौरान आपदा मित्रों व एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, तहसीलदार कैसरगंज अजय यादव व मिहींपुरवा के अम्बिका चौधरी, प्राचार्य केडीसी डॉ. विनय सक्सेना, पूर्व प्राचार्य मेजर डॉ. एस.पी. सिंह, एनडीआरएफ के इन्स्पेक्टर अजय सिंह, आपदा विशेषज्ञ सुनील कुमार कनौजिया सहित राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति व अन्य विभागों के अधिकारी, केडीसी का शिक्षण स्टाफ तथा बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

3 minutes ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

49 minutes ago