Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउद्यमी दिवस का आयोजन 19 मई को

उद्यमी दिवस का आयोजन 19 मई को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि जनपद स्तर पर उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सन्त कबीर नगर कार्यालय में उद्यमी दिवस का आयोजन उद्यमियों के साथ करते हुए प्राप्त समस्याओं का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गये है।
उन्होंने बताया कि जनपद के उद्यमी संगठन एसोसिएशन एवं उद्यमियों को सूचित किया जाता है कि वे माह मई 2023 के तृतीय शुक्रवार दिनांक 19 मई 2023 को पूर्वान्ह् 10 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक औद्योगिक समस्याओं पर विचार-विमर्श एवं उनके निराकरण हेतु आयोजित उद्यमी दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments