जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता दर्शन, तहसील समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त जन शिकायतों तथा शासन, परिषद, मण्डलायुक्त व उच्चाधिकारियों से प्राप्त जन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि प्रायः कुछ शिकायतकर्ता एक ही प्रकरण की शिकायत लेकर कई बार उपस्थित होकर यह कहते है कि उनकी शिकायत का निस्तारण नही हो रहा है अथवा उनको सुना नहीं गया है अथवा गुणवत्तापरक निस्तारण नहीं किया गया है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है।
उक्त के संबंध में जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। प्रत्येक प्रकरण की जाँच के समय शिकायतकर्ता को अवश्य सुना जाय तथा सभी तथ्यों की भलीभांति जांच की जाय एवं जिस प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सभव है उस प्रकरण में त्वरित कार्यवाही की जाय एवं जो प्रकरण जटिल प्रकृति का है उसका भी निस्तारण अधिकतम एक सप्ताह के अन्दर करा दिया जाय तथा जिस प्रकरण में किसी अन्य न्यायालय या सक्षम अधिकारी के स्तर से आवेदक को अनुतोष प्राप्त हो सकता है, उसके बारे में आवेदक को उक्तानुसार अवगत कराया जाय जिससे सम्बन्धित व्यक्ति तदनुसार सक्षम अधिकारी/न्यायालय से प्रभावी पैरवी करके अनुतोष प्राप्त कर सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि शिकायत निस्तारण आख्या की एक प्रति शिकायतकर्ता को भी दिया जाए एवं सम्बंधित उच्चाधिकारी को बांछित आख्या एवं मौके का फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराएं।

rkpshomnath

Recent Posts

UP Polytechnic 2026: सीटें तय, नियम सख्त; इन संस्थानों में कई डिप्लोमा कोर्स होंगे बंद

UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…

6 hours ago

अब कागजी नहीं होगा पशुपालन प्रशिक्षण, बस्ती केंद्र पर मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान

आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…

6 hours ago

IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित

https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…

6 hours ago

पुलिस बनकर किशोरी को पार्क में ले गए तीन युवक, एक आरोपी एनकाउंटर के बाद दबोचा

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…

6 hours ago

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

7 hours ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

7 hours ago