मुख्यमंत्री से संदर्भित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें – मंडलायुक्त

मुख्यमंत्री संदर्भित कुल 11 प्रकरणों में 07 का मौके पर हुआ निस्तारण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्यमंत्री से संदर्भित शिकायतों के निस्तारण हेतु बुधवार को आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर अनिल ढींगरा के साथ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा तमकुहीराज के तहसील सभागार में शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में, मामलों के निस्तारण हेतु जनसुनवाई की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत करने वाले 11 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को कमिश्नर /डीएम ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिया। इस अवसर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं 07 मामलों का निस्तारण तत्काल किया गया।
इस समाधान दिवस में पीड़ित पक्ष के अलावे उनके विपक्षी पक्ष के साथ सुनवाई की गई, जिसमें तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के विनोद यादव नाली के पानी की समस्या, कोईंदी बुजुर्ग कोहर टोली निवासी किरन देवी आवास के लिए , खानगी निवासी राजमती देवी सहन की भूमि के विवाद को लेकर, करनपट्टी निवासी अनिता देवी बैनामे की भूमि पर खतौनी में नाम नहीं चढ़ने, बांसगांव खाखंड टोला निवासी तूफानी चौहान न्यायालय से स्थगन होने के बावजूद विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य कराने, कोईंदी बुजुर्ग निवासी प्रभावती देवी फर्जी वसीयत के मामले को लेकर, गुरवलिया निवासी जमीन का रास्ता जबरन बंद करने एवं मारपीट करने, धोकरहा निवासी आरती देवी खड़ंजा के विवाद को लेकर न्याय नहीं मिलने को लेकर पेश हुए थे।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि सीएम जनता दर्शन से जुड़े 11 मामले को सुना गया है। दो मामले न्यायालय से जुड़े होने एवं दो मामले मांग से संबंधित थे, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया गया। अन्य लंबित सभी मामले को दो से तीन दिन के अंदर मौके पर जाकर निस्तारित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र,अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार, उप जिलाधिकारी, तमकुहीराजराज, पडरौना, हाटा, सहित पीडी, डीसी मनरेगा, जिला प्रवेशन अधिकारी, कृषि अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

1 hour ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

1 hour ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

2 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

2 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

2 hours ago

शालीमार बाग में आधी रात बुलडोजर एक्शन, मस्जिद का हिस्सा टूटने पर मचा हंगामा

https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…

2 hours ago