निकाय चुनाव में भी भाजपा की ताकत बनेंगे प्रबुद्धजन : डा.धर्मेंद्र सिंह

सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम योगी


गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क, तारामंडल में आयोजित निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जिला और महानगर के प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। फिर लोकसभा व विधानसभा की तरह आगामी निकाय चुनाव में भी प्रबुद्ध वर्ग के मतदाता भाजपा की ताकत बनेंगे।
उक्त बातें गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष एमएलसी डा.धर्मेंद्र सिंह ने कही। वह भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रणविजय शाही के सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रबुद्ध जन का समाज हित और विकास में विशेष योगदान रहता है। इसीलिए भाजपा हमेशा से प्रबुद्ध नागरिकों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त करती रही है। इसी कड़ी में निकाय चुनाव को लेकर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित है। इसमें गोरखपुर जिला के सभी ग्यारह नगर पंचायत और नगर निगम के 80 वार्डो से करीब दस हजार प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होंगे, जिनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था और विकास के मामले में मॉडल बन गया है। इसी तरह प्रदेश में गोरखपुर मॉडल के रूप में विकसित हो रहा। यह सौभाग्य की बात है कि गोरखपुर योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी यहां का विकास करने के साथ देश और दुनिया में बाबा गोरखनाथ की तपोस्थली का मान और सम्मान भी बढ़ा रहे हैं। ऐसे में गोरखपुर की जनता जनार्दन का भी यह दायित्व है कि निकाय चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाकर योगी आदित्यनाथ का परचम लहराए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

4 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

5 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

5 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

6 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

14 hours ago