गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस पर गोला तहसील पर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता की अध्यक्षता में गोला तहसील में आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याएं को बारी-बारी सुना गया तत्पश्चात उनके समस्याओं के निदान हेतु भूमि विवाद संबंधित मामलों में राजस्व तथा पुलिस की टीमें गठित कर मौके पर भेजा गया। आज शनिवार गोला तहसील में एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना उनका सहयोग एसडीएम गोला रोहित मौर्य तहसीलदार गोला बृजमोहन शुक्ला द्वारा किया गया गोला तहसील पर अधिकतर मामले भूमि विवाद तथा पारिवारिक विवाद के आए हुए थे जिसका एडीएम प्रशासन ने बारी बारी से सुनकर निराकरण करने का निर्देश दिया जैसा कि शासन का निर्देश है कि प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस आयोजित कर एक छत के नीचे आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए उसके अनुपालन में आज आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं का निराकरण तहसील गोला सभागार में किया गया।
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…