Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedअतिक्रमण हटाने का कार्य हुआ शुरु

अतिक्रमण हटाने का कार्य हुआ शुरु

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शनिवार को 11 बजे से अतिक्रमण अभियान देवेन्द्र प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बलिया की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग केशरी जी, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, कोतवाल योगेन्द्र सिंह, सहायक अभियन्ता न0पा0प0 नीरज कुमार, अवर अभियन्ता न0पाप0 शशि प्रकाश, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम, लिपिक अभिनव कुमार, श्री भारत भूषण, अनिल राम आदि सम्मिलित थे।
अभियान के प्रथम चरण में टी0डी0 कालेज चौराहा से फ्लाईओवर तक सड़क के दोनों तरफ पटरी पर किये गये अस्थाई अवैध अतिक्रमण को अर्थदण्ड लगाते हुए हटवाया गया। पटरी पर खड़े वाहनों का चालान पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया तथा हटवाया गया। पटरी पर लगे ठेला या खोमचा को हटवाया गया। साथ ही यह चेतावनी दी गयी कि अपने निजी भूमि पर ही दुकान लगाकर अपना व्यापार करें।
दुसरे चरण में चित्तू पाण्डेय चौराहा से मालगोदाम तिराहा तक भी सड़क के दोनों तरफ पटरी पर किये गये अस्थाई अवैध अतिक्रमण को अर्थदण्ड लगाते हुए हटवाया गया। पटरी पर खड़े वाहनों का चालान पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया तथा हटवाया गया। पटरी पर लगे ठेला या खोमचा को हटवाया गया। साथ ही यह चेतावनी दी गयी कि अपने निजी भूमि पर ही दुकान लगाकर अपना व्यापार करें।
अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद, बलिया द्वारा अर्थदण्ड के रूप में 16500 रूपये की वसूली की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments