सिकंदरपुर कस्बे में अतिक्रमण बना बड़ी समस्या, रोजाना जाम से लोग बेहाल

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कस्बा सिकंदरपुर में जलपा तिराहा से इंदिरा मार्केट तक अतिक्रमण, अवैध ठेला-खुमची एवं बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टेशन चौराहा, जलपा स्थान, जालालीपुरा एवं हॉस्पिटल रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहना आम बात हो गई है। इससे आम नागरिकों, दुकानदारों, राहगीरों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से ठेला-खुमची लगाकर व्यापार किया जा रहा है, वहीं ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। संकरी सड़कों पर अतिक्रमण के चलते वाहनों का आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को होती है। एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी जाम में फंसना पड़ता है, जो बेहद चिंताजनक है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन एवं पुलिस को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं हो सकी है। कभी-कभार अभियान चलाकर औपचारिकता निभा दी जाती है, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से अतिक्रमण जस का तस हो जाता है। नगरवासियों ने मांग की है कि सिकंदरपुर पुलिस एवं तहसील प्रशासन संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाए, अवैध ठेला-खुमची को निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित करे तथा ई-रिक्शा संचालन के लिए नियम तय किए जाएं, ताकि कस्बे को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

42 minutes ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

1 hour ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

1 hour ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

1 hour ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

2 hours ago