पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा लाइनमैन, भागने की कोशिश पर पैर में लगी गोली

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी लाइनमैन बदरे आलम को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी को पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा। उसके पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, बदरे आलम पर आरोप है कि उसने 12वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आयुष्मान आरोग्य केंद्र, रौरापार के आसपास देखा गया है। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। कोतवाली खलीलाबाद लाते समय आरोपी ने उस्का खुर्द नहर पुलिया के पास पेशाब करने का बहाना बनाया और भागने लगा। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उसने गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल आरोपी को तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
शुक्रवार की सुबह सत्रह वर्षीय छात्रा अपने घर से तितौवा स्थित कोचिंग के लिए निकली थी। उसकी सहेली ने उसे कोचिंग से कुछ दूरी पर बने कमरे में बुलाया। वहां पहले से मौजूद बदरे आलम उर्फ बादल खान ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया। छात्रा के बेहोश होते ही उसने दुष्कर्म किया।
शाम को जब पीड़िता को होश आया तो पेट दर्द की शिकायत की। आरोपी और उसकी सहेली ने उसे ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा और झूठ बोला कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
जब छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। शनिवार सुबह छात्रा को होश आया तो उसने अपने साथ हुई घटना परिजनों को बताई। परिजनों ने खलीलाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इस पर इंस्पेक्टर पंकज कुमार पाण्डेय ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली।
पुलिस ने मुख्य आरोपी बदरे आलम और छात्रा की सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

10 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

10 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

10 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

11 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

11 hours ago