मधुसूदन बने बी.एस.एस. परशुराम सेना के जिला सचिव जबकि अमित कुमार बने जिला उपाध्यक्ष

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को बी.एस.एस.परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं श्रीनाथ पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में, संगठन विस्तार के क्रम में मऊ जनपद से मधुसूदन तिवारी पुत्र स्व. कमलेश तिवारी, ग्राम लाडनपुर, कोपागंज को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
जबकि अमित कुमार पाण्डेय, पुत्र अजय कुमार पाण्डेय, ग्राम डुमरांव, तहसील सदर को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे ब्राह्मण समाज की एकजुटता एवं संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बी.एस.एस. परशुराम सेना का उद्देश्य एक चरित्रवान, संस्कारित एवं संघीय विचारधारा से प्रेरित समाज का निर्माण करना है।
नियुक्ति के बाद दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ब्राह्मण समाज के उत्थान, बहन-बेटियों के सम्मान और समाज की एकता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत कुमार पाण्डेय ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago