किश्तवाड़ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूल इलाके में रविवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पर्वतीय क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों को देखते ही कम से कम दो छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में बलों ने भी मोर्चा संभाला। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सतर्क जवानों ने अभियान चलाया, जिसके दौरान आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षा बल हर संभावित दिशा से घेरेबंदी कर तलाशी ले रहे हैं।
डिस्क्लेमर:- यह समाचार पीटीआई-भाषा की फीड पर आधारित है और “राष्ट्र की परम्परा” ने इसमें कोई संपादकीय बदलाव नहीं किया है। सभी तथ्य संबंधित आधिकारिक सूत्रों पर आधारित हैं।
नारायणी नदी के तट पर गूंजेगा विज्ञान का दम! IN-SPACe रॉकेट्री कप में कैनसैट की…
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…
मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…
फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…