बहराइच (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में गुरुवार की अल सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा ले जाया गया। जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रूपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक को ज़रिए मुखबिर सूचना मिली कि हाल ही में 2 नवम्बर को ग्राम कोदरैला और नौव्वागाँव में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश पटना कॉलोनी की तरफ से चिकनिया रोड होते हुए ग्राम सहाबा के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नानपारा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चिकनिया रोड पर घेराबंदी की।
कुछ देर बाद एक ईको वैन पटना कॉलोनी की दिशा से आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब वाहन को रुकने का संकेत दिया तो उसमें सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जबकि दो अन्य बदमाश मौके से भागने लगे। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और वे मौके पर ही गिर पड़े। वहीं भागने का प्रयास कर रहे दो अन्य बदमाशों को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
घायल बदमाशों की पहचान मुनौव्वर और जोखे के रूप में हुई है। उनके पास से एक-एक तमंचा 315 बोर नाजायज और नाल में फंसा एक-एक फायर किया गया कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए अन्य दो बदमाशों के नाम छोटे लाल और बबलू खान बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार चारों बदमाश जनपद लखीमपुर खीरी के निवासी हैं और इनमें से तीन पर पहले से इनाम घोषित है। दो बदमाशों पर ₹15,000/- ₹15,000/- तथा एक पर ₹10,000/- का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये बदमाश रूपईडीहा क्षेत्र में सक्रिय गैंग के सदस्य हैं और कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी नानपारा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और उनसे चोरी की घटनाओं से संबंधित कई अहम जानकारियाँ मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने घटना स्थल से कारतूस, तमंचे और ईको वैन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…