मथुरा में दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

सांकेतिक फोटो

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया एक ऑटो चालक पुलिस से भिड़ गया। उसने मौका-ए-वारदात दिखाने के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक की सर्विस पिस्तौल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रा से दुष्कर्म अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) राजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि लखनऊ की रहने वाली एक स्थानीय विश्वविद्यालय की डी-फार्मा छात्रा शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े पाँच बजे एक्सप्रेस-वे होते हुए मथुरा पहुँची थी। वृंदावन कट पर उतरने के बाद उसने विश्वविद्यालय जाने के लिए ऑटो-रिक्शा बुक किया। रास्ते में एक सुनसान जगह पर चालक दिनेश ने जबरन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

सर्विलांस से गिरफ्तारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोच लिया। पुलिस उसे घटना स्थल का मौका मुआयना कराने ले जा रही थी।

पिस्तौल छीनकर की फायरिंग इसी दौरान आरोपी दिनेश ने उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार की सर्विस पिस्तौल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली उसके दाएँ पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या का प्रयास), 394 (लूट), 353 (सरकारी कार्य में बाधा), 332 (सरकारी कर्मचारी पर हमला) तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

🌟 दैनिक राशिफल 13 सितम्बर 2025 🌟

(पंडित सुधीर मिश्र उर्फ अंतिम बाबा ) ✨ आज का दिन कई राशियों के लिए…

3 hours ago

सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकीं सुशीला कार्की…

7 hours ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

सफाई सैनिकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए: धीरेन्द्र वाल्मीकि संत कबीर नगर (राष्ट्र…

8 hours ago

सान्दीपनि मॉडल स्कूल में उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम संपन्न

चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सान्दीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में शुक्रवार को…

8 hours ago

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में…

8 hours ago

सार्वजनिक कुएं पर शौचालय गेट का अवैध निर्माण कर धार्मिक अनुष्ठान किया बाधित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर कस्बे में सार्वजनिक…

9 hours ago