Categories: Uncategorized

बैंक के बाथरूम में खाली शराब के बोतलों का भण्डार , ग्राहक परेशान

भारतीय स्टेट बैंक बागापार में शराब की बदबू का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में शराब की बदबू से ग्राहक काफी परेशान थे‌। लम्बे समय से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था।जब मीडिया की टीम बैंक के बाथरूम में पहुचीं तो अंग्रेजी शराब की बोतल देख सारी हकीकत सामने आ गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बागापार चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में चल रहे अंग्रेजी शराब के सेवन से बैंक परिसर में ग्राहकों को शराब की बदबू लम्बे समय से परेशान कर रही थी। बागापार चौराहा एवं क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था।लेकिन कोई भी ग्राहक इसकी शिकायत करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा था। आये दिन बैंक के एक जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा इस तरह का कृत्य लम्बे समय से करता चला आ रहा है। ग्राहकों में चर्चा यह भी है।कि ड्यूटी के दौरान ही जिम्मेदार शराब के नशे में होने के बाद कार्य करता है। ग्राहक जब अपनी समस्या को लेकर उसके पास जाते है। तो सम्मान पूर्वक न तो ग्राहकों से बात करता है और न ही समस्या का समाधान करता है। बल्कि अगले दिन बैंक आने को कहता है। जिससे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राहकों ने जब इस बात को मीडिया से बताया तो मीडिया ने मौके पर पहुंच कर हकीकत जाना तो देखा कि बाथरूम अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों से पटा था। इससे स्पष्ट हो रहा है कि बैंक के अन्दर अंग्रेजी शराब पीने के शौकीन है जो कानूनन अपराध है। बैंक से सम्बंधित ग्राहकों ने इस अहम समस्या की ओर विभागीय उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अति शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

2 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

2 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

5 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

6 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

6 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

6 hours ago