संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई, संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान मे दिनांक 11 सितम्बर 2024 को पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक, राजकीय आईटीआई परिसर चकदहीं खलीलाबाद संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों जैसे महक ग्रुप आफ कम्पनीज, श्री बाला जी कंस्टक्शन एवं नीमशन हर्बल इण्डिया प्रलि प्रतिभाग कर रही हैं।
उक्त मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक, एवं आईटीआई, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित / उत्तीर्ण होने चाहिए। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहाँ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ मेले में सम्मिलित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु प्रतिभागियों को कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, संत कबीर नगर में सम्पर्क कर सकते हैं।
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…