देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 मई को पूर्वाह्न 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो साक्षात्कार के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक या आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रतिभागियों को किसी प्रकार का भत्ता या यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
बालिका अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में हासिल किया प्रथम स्थान भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भरोसा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से…
विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाएंगे स्टॉल, लाभार्थियों का किया जा रहा चिन्हांकन…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों और…
सांकेतिक फोटो पुलिस भर्ती की दौड़ में 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत, 9 चक्कर बाद…
Ai निर्मित मेरठ/लोहियानगर (राष्ट्र की परम्परा)। मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र से एक 30 वर्षीय राजमिस्त्री…