राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )10 अक्टूबर..
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) की केंद्रीय कार्यालय पर महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। बैठक में यांत्रिक कारखाना के उप मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा कर्मचारियों को परेशान करने, नौकरी से निकाल देने की धमकी देने, मनमाने तरीके से कार्य करने, सभी प्रमोशन परीक्षा में धांधली करने, कर्मचारियों की पोस्टिंग में भेदभाव करने, बंगलों पर कार्य करने के लिए दबाव देने आदि अव्यवहारिक कार्यों का विरोध किया गया।
पहले नई पेंशन लागू कर दिया गया फिर किया जा रहा निजीकरण
महामंत्री श्री राय ने कहा कि यांत्रिक कारखाना में उप मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा मनमानी किया जा रहा है। इनके द्वारा प्रमोशनल परीक्षा सही तरीके से नहीं कराया जाता है, इसकी अगर जांच की जाए तो सच सामने आ जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) की बैठक
अपने को तानाशाह मानने वाले अधिकारी कर्मचारियों को निजी नौकर समझते हैं। तमाम कर्मचारियों ने संगठन को अपना दर्द बताया लेकिन सभी संगठन मौन हैं और कर्मचारी का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी कम होते जा रहे हैं लेकिन काम बढ़ता जा रहा है। चाहे बंगले का काम हो चाहे रेल का काम हो। जब बंगलों पर काम नहीं हो पा रहा है तो कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।
सही तरीके से नहीं कराया जाती प्रमोशनल परीक्षा, जांच में उजागर होगा सच
पहले नई पेंशन लागू कर दिया गया फिर निजीकरण किया जा रहा है। बैठक में महामंत्री ने समस्याओं से फेडरेशन व प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि कर्मचारियों के पुरानी पेंशन बहाली के लिए पत्र लिखे। बैठक में देवेंद्र प्रताप यादव, आर के शर्मा, डीके तिवारी, आरती भट्ट, मनी कुलदीप, दीपक चौधरी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मदन चौबे, जयप्रकाश सिंह, संदीप सिंह, राजेश, अजीत, शैलेश, एसपी शर्मा आदि पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सँवाददात कुशीनगर…
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…