मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) शाहबाजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रसव सुविधा जल्द ही शुरू होने जा रही है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने रविवार को शाहबाजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें –विज्ञान और सत्ता की ऐतिहासिक गाथाएं

सीएमओ ने कहा कि जन स्वास्थ्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सुविधा को जल्द से जल्द चालू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान डॉ. गुप्ता ने नियमित टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण कार्यक्रमों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति की जानकारी भी हासिल की।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाले सभी मरीजों से विनम्र व्यवहार करते हुए उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अभियानों को समन्वित प्रयासों से और अधिक प्रभावी बनाया जाए। मेले में मरीजों से फीडबैक लेकर उन्होंने उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया।

ये भी पढ़ें –जालौन में थाना प्रभारी की आत्महत्या से पुलिस महकमे में शोक, गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही कोहराम

इसके बाद सीएमओ ने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर आवश्यक उपकरण, दवाएँ और बच्चों के वजन की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में निर्धारित सेवाएँ पूर्ण रूप से उपलब्ध हों। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल और राय कमलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

13 minutes ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

8 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

9 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

9 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

9 hours ago