न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने में पराविधिक स्वयंसेवक बने सशक्त माध्यम

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा–निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में संवर्धन योजना के तहत पराविधिक स्वयंसेवकों/अधिकार मित्रों के क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज 07 दिसंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया धनेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव डीएलएसए/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल तथा अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय द्वारा फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

ये भी पढ़ें –मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

जनपद न्यायाधीश सिंह ने पराविधिक स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए कहा कि “समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में पीएलवी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पीएलवी आमजन, विशेषकर कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति शिक्षित करें, ताकि वे न्याय पाने में सक्षम बन सकें।”

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि पराविधिक स्वयंसेवकों को न केवल कानून संबंधी जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, बल्कि उन्हें साधारण विवादों को मूल स्तर पर ही सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

सचिव डीएलएसए मनोज कुमार तिवारी ने नालसा साथी योजना, वरिष्ठ नागरिक योजना एवं मानव तस्करी तथा व्यावसायिक यौन शोषण से पीड़ितों हेतु संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं कुशीनगर, मऊ, बलिया और महाराजगंज के सचिवों ने भी नालसा की विभिन्न योजनाओं से पीएलवी को अवगत कराया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर सुश्री श्रुति शर्मा ने शासन द्वारा चलाए जा रहे जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डीएम, एएसपी, सभी संबंधित जनपदों के सचिव, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा बड़ी संख्या में पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

1 hour ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

2 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

3 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

3 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

4 hours ago