मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए आदेशों एवं निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि उच्चाधिकारियों द्वारा जारी किए गए आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें और उनका त्वरित निस्तारण करें। साथ ही अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।
